- Advertisement -
दुनियाभर में बहुत खूबसूरत जगह हैं औरल हर जगह की अपनी एक खासियत है। दुनिया में मोरक्को का शहर शफशवन पहाड़ों के बीच एक ऐसा शहर है जोकि नीले रंग से रंगा हुआ है। इस शहर को कोबाल्ट ब्लू सिटी (Cobalt Blue City) के नाम से जाना जाता है। कोबाल्ट ब्लू सिटी को मोरक्को के सबसे पवित्र शहरों में गिना जाता है।
कोबाल्ट ब्लू सिटी को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज की श्रेणी में रखा गया है। इस शहर की नींव 1471 में पड़ी थी। इस शहर के घर, दीवार, खिड़कियों व सड़कें सब नीले रंग में रंगी हुई हैं। इस शहर के लोग नीले रंग को पवित्रता का प्रतीक मानते हैं इसलिए इस शहर की हर चीज को नीले रंग में रंगा गया है। कुछ स्थानीय लोगों का मानना है कि नीले रंग के कारण मच्छर शहर से दूर रहते हैं. जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि नीले रंग का इस्तेमाल शहर को खूबसूरत बनाने के लिए किया गया है। मोरक्को के केवल इसी शहर में कानूनीतौर पर भांग की खेती करने की अनुमति दी गई है। वहीं, कोबाल्ट ब्लू सिटी के लोगों के लिए भांग की खेती ही उनकी आमदनी का एकमात्र साधन है। शहर में लगे गांजे के पौधे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। यहां सबसे ज्यादा पर्यटक यूरोपीय देशों से आते हैं। गर्मीयों में शहर के होटल फुल हो जाते हैं। कहा जाता है कि विश्वभर में इस्तेमाल होने वाली चरस की करीब 40 फीसदी सप्लाई इसी शहर से की जाती है।
- Advertisement -