-
Advertisement
नौकरियों में स्पोर्टस कोटा 3 से 5 फीसदी होगा, सड़कों के लिए पहली बार मिले 2800 करोड़
मंडी। हिमाचल को 2400 किलोमीटर सड़कों के रखरखाव और विस्तार के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पहली बार इतनी बडी ग्रांट मिली है। हिमाचल को इस योजना में अब तक की सबसे ज्यादा 2800 करोड़ की राशि मिली है। साथ ही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के 6 नेशनल हाईवों को फोरलेन में बदलने को भी मंजूरी दी है। यह बात हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दौरे के दौरान सुंदरनगर में मीडिया से बातचीत में कही।
3 महीने में दिया 1500 करोड़ का मुआवजा
विक्रमादित्य ने बताया कि मंडी दौरे के बाद वे दिल्ली जा रहे हैं जहां पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से आने वाले समय में प्रदेश को मजबूती पहुंचाने के लिए सहयोग मांगेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर भी प्रदेश में फोरलेन के चले हुए कार्य को गति प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार बीते 3 महीनों में 1500 करोड़ रूपयों का मुआवजा प्रभावितों को देने में सफल हुई है।
प्रदेश का बेसिक ढांचा हरियाणा और अन्य राज्यों से कमजोर
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में खेलों के कोचों की चल रही कमी को लेकर कहा कि खेलों के विस्तार को लेकर हरियाणा और अन्य राज्यों के मुकाबले प्रदेश का आधारभूत ढांचा उतना सुदृढ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कमी को पूरा करने के प्रयास किया जा रहा है और प्रदेश में नई खेल नीति भी लाई जा रही है। आगामी सितंबर.अक्टूबर माह में प्रदेश की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ग्रामीण ओलंपियाड काे शुरू किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 40 हजार युवा खेलों में शिरकत करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ग्रामीण ओलंपियाड को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी मुलाकात की गई है। इसके आयोजन को लेकर केंद्र सरकार प्रदेश सरकार और खेलो इंडिया के माध्यम से फंड का प्रावधान किया जाएगा। प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग में विशेष कोष बनाया जाएगा और खिलाड़ियों को जल्द से जल्द इस कोष के माध्यम से सम्मान राशि से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले खेल कोटे को 3 से बढ़ाकर 5 प्रतिशत किया जाएगा।
यह भी पढ़े:HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 नई वोल्वो बसें, मुकेश बोले- श्रीनगर के लिए भी चलाएंगे बस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

