-
Advertisement
हरियाणा की तर्ज पर जल्द हिमाचल में भी आएगी नई स्पोर्टस पॉलिसी: विक्रमादित्य सिंह
Last Updated on March 4, 2023 by Vishal Rana
नाहन। लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने कहा कि शुरूआती तौर पर एक रूरल ओलम्यिाड हिमाचल प्रदेश में सरकार करने जा रही है। इसके लिए सीएम से भी विशेष रूप से बातचीत की गई है। आने वाले समय में छतीसगढ़, राजस्थान व हरियाणा में बहुत बड़े स्तर पर ग्रामीण खेलों को बढ़ावा दिया जाता हैए उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी एक एनुवल स्पोटिंग केलेंडर (Annual Sports Calendar) भी हिमाचल प्रदेश में बनाया जा रहा है। शनिवार दोपहर बाद नाहन पहुंचे लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह हरियाणा का मॉडल पढ़े, क्योंकि हरियाणा में बहुत अच्छे मेडल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलते हैं। इस मॉडल को अधिकारी पढ़ रहे हैं।
नाहन पहुंचे विक्रमादित्य का कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
आगामी बजट के बाद प्रदेश में एक नई स्पोर्ट्स पॉलिसी (New Sports Policy) लेकर आ रहे हैं, जिसे जल्द इम्लीमेंट किया जाएगा। साथ ही हर क्षेत्र व हर जिला में खेलों का आधारभूतढांचा हैं, उसे मजबूत करने के लिए भी एक ओर पालिसी लेकर आ रहे हैं। इसमें स्थानीय क्षेत्र का नाम रोशन करने वालों के नाम पर मैदान या आधारभूत ढांचा दिया जाएगा। लोगों की सहभागिता भी इसमें ली जाएगी, क्योंकि आज प्रदेश की वित्तिय स्थिति बहुत ठीक नहीं है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सीएम के निर्देशों के बाद हर क्षेत्र में जाकर प्रदेश के कोने-कोने में जाकर वास्तविक पस्थितियों की रूपरेखा तैयार करें, ताकि आने वाले बजट में किस तरह से विकास के क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं, उसको लेकर कार्य किया जा रहा है।
इसी दिशा में वह एक दिवसीय नाहन (Nahan) दौरे पर भी आए हैं। आने वाले समय में जल्द ही हरेक विधानसभा क्षेत्र का विस्तृत दौर करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही नाहन में लोक निर्माण विभाग के एसई का खाली पर भी भर दिया जाएगा। इससे पूर्व नाहन पहुंचने पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने सिरमौर को अपना दूसरा घर भी बताया।