-
Advertisement
हिमाचल: अनियंत्रित होकर कार हुई हादसे का शिकार, उड़ते हुए घर पर जा गिरी
Last Updated on August 17, 2021 by Deepak
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा (Kangra) में कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिले के ज्वालामुखी-नादौन मार्ग पर कार (Car) फिल्मी अंदाजा उड़ते हुए एक घर पर जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ज्वालामुखी नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत कमलोटा शिव मंदिर के पास एक कार तेज गति से नादौन की तरफ जा रही थी। तभी सामने पशुओं का झुंड आ गया। मवेशियों (Cattle) को बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित हो गई। और सड़क के नीचे एक टीन स्लेट पोश मकान के ऊपर गिर गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पेड़ से जा टकराई बाइक, चालक की गई जान
दो लोगों को आईं मामूली चोटें
इस हादसे में मकान को काफी क्षति हुई है। कार मकान को तोड़ते हुए आधी लटक गई। कार को भी हादसे में भारी नुकसान पहुंचा है। इधर, घटना के बाद स्थानीय निवासियों और पंचायत उप प्रधान जल्द ही मौके पर पहुंचे। कार में सवार युवकों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार में बैठे दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं, इन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी भेज दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कार में सवार दोनों युवक ज्वालामुखी क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते हैं। इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बाद में दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो जाने के कारण मामला थाना में दर्ज नहीं हो पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group