-
Advertisement
200 मीटर खाई में कार गिरी, पति-पत्नी की मौत, बेटी है लापता
किन्नौर। जिला के यूला संपर्क मार्ग (Yula Link Road) पर बस स्टैंड के पास एक कार 200 मीटर गहरी खाई (200 m deep ditch) में जा गिरी। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई है और बेटी लापता है। यह परिवार टापरी बाजार से यूला अपने घर की ओर आ रहा था कि हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
यह भी पढ़ें:करसोग में मारुति और ट्रक भिड़े, चालक सहित महिला जख्मी
देर शाम तक लापता बेटी (missing daughter) की तलाश की जा रही थी। वहीं इस संबंध में पुलिस थाना टापरी ने बताया कि यह हादसा मंगलवार को घटित हुआ है। उक्त परिवार टापरी बाजार (Tapri Bazar) से अपने घर यूला की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्पेन के पास चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। लापता बेटी का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों के साथ डीएसपी भावानगर राजू भी शवों को गहरी खाई से निकालने के प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
