-
Advertisement
हिमाचल में हादसाः करसोग में खाई में गिरी गाड़ी, 4 महिलाओं सहित 5 की मौत
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक और बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर मंडी जिले के करसोग के अलसिंडी में एक टाटा सूमो हादसे का शिकार हुई है। हादसे में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। छह अन्य सवार घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, मंडी और शिमला मार्ग पर यह हादसा पेश आया है। शुक्रवार साढ़े 11 बजे के करीब यह दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि महिला मंडल की सदस्य सूमों में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान अलसिंडी में एक मोड़ से गाड़ी नीचे खाई में होते हुए नाले में पहुंच गई। हादसे में चार महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों को सुन्नी अस्पताल भेजे गया है। सुन्नी मंडी के ब़ॉर्डर पर स्थित है और यह इलाका शिमला में आता है। सुन्नी से करीब 15 किमी दूर यह हादसा हुआ है।
सीएम सुक्खू ने हादसे पर जताया शोक
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस सड़क दुर्घटना में हुई पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।