-
Advertisement
Himachal: मास्क ना लगाया तो होगा चालान, FIR भी-जरूर लगाएं
Last Updated on April 14, 2020 by Vishal Rana
शिमला। कोरोना वायरस (Coronavirus) की इस इंमरजेंसी में फेस कवर काफी फायदेमंद हैं। हिमाचल (Himachal) में भी इसे जरूरी कर दिया है। अगर कोई मास्क (फेस कवर) नहीं लगाता है तो उसका चालान (Challan) हो सकता है। एफआईआर (FIR) भी दर्ज हो सकती है। इसलिए मास्क (Mask) जरूर लगाएं। जरूरी नहीं कि खरीद कर लगाएं, इसे घर में भी बनाया जा सकता है। या फिर गमछे या दुपट्टे आदि का प्रयोग भी किया जा सकता है। यह जानकारी यहां मीडिया से बातचीत करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिसिन्फेक्ट करने वाली टनल का निर्माण नहीं होगा। इसके फायदे कम और नुकसान ज्यादा हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal में जारी रहेगा Curfew, पॉजिटिव लोगों के अब 14 दिन बाद सैंपल होंगे टेस्ट
धीमान ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कोविड फंड के लिए काटा जाएगा। नियमित व अनुबंध कर्मचारियों का ही वेतन काटा जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि अगर कोई कर्मचारी इसके अलावा भी अपनी इच्छा से कोविड फंड में दान करना चाहता है तो कर सकता है। उन्होंने बताया कि बॉर्डर पर क्वारंटाइन किए करीब 2500 लोगों को अपने-अपने घर भेजा है। वह 14 दिन होम क्वारंटाइन (Quarantine) में रहेंगे। संबंधित जिला के डीसी इसकी निगरानी करेंगे। साथ ही बाहर से आने वालों को 28 दिन के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। सरकार बीस अप्रैल पर हालातों पर निगरानी रखेगी। इसके बाद ही कोई छूट आदि का फैसला लिया जा सकता है। जिन संस्थानों में फ्लू के मरीजों के सैंपल नहीं लिए जा रहे थे उन्हें भी सैंपल लेने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी को लेकर क्या बोले DGP- जानिए
रैपिड टेस्ट किट की डिमांड भी केंद्र सरकार को भेजी है। केंद्र सरकार इस बाहर से मंगवाएगी। जैसे ही केंद्र सरकार के पास किट पहुंचती है हिमाचल की डिमांड भी पूरी होगी। उन्होंने कहा कि जिस हॉटस्पॉट एरिया (Hotspot Area) में ज्यादा लोगों में फ्लू के लक्षण होंगे वहां के लिए यह किट काफी फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। साथ ही उनके प्राइमरी संपर्क वालों की सैंपलिंग भी पूरी हो गई है। अब सेकेंडरी संपर्क वाले लोगों की सैंपलिंग की जा रही है।