-
Advertisement
मंत्री विक्रमादित्य सिंह की निजी गाड़ी का कटा चालान, ADM-DIG रैंक के अधिकारी की गाड़ी का भी कटा,
Vikramaditya Singh: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सील्ड और प्रतिबंधित सड़कों के मुद्दे पर वकीलों का भारी आक्रोश देखने को मिला है। इस प्रदर्शन के दौरान उस वक्त एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह की निजी गाड़ी का पुलिस को चालान काटना पड़ गया। यह चालान प्रदर्शनकारी वकीलों के दबाव में काटा गया, क्योंकि मंत्री की गाड़ी नियमों को ताक पर रखकर ‘सील्ड रोड’ (Sealed Road) से गुजर रही थी।
‘सील्ड रोड’ पर दौड़ रही थी वीआईपी गाड़ी
जानकारी के अनुसार, घटना शिमला के शिल्ली चौक के पास की है। मंत्री विक्रमादित्य सिंह की निजी गाड़ी बिना परमिट के सील्ड रोड से जा रही थी। इस दौरान गाड़ी में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री की माता प्रतिभा सिंह भी सवार थीं। शिमला में कई सड़कें ‘सील्ड’ घोषित हैं, जहाँ से वाहन ले जाने के लिए विशेष परमिट की आवश्यकता होती है।
1500 रुपये का चालान काटा गया
जब यह वीआईपी गाड़ी वहां से गुजरी, तो सील्ड रोड के नियमों का ही विरोध कर रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने इसे रोक लिया। वकीलों के भारी दबाव और हंगामे के बीच पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी और मंत्री की गाड़ी का 1500 रुपये का चालान काटा गया।
डीआईजी रेंक अधिकारी और एडीएम की गाड़ी का चालान कटवाया
एडवोकेट ने एक डीआईजी रेंक के पुलिस अधिकारी और एडीएम की गाड़ी का चालान भी कटवाया। जिस वक्त ADM की गाड़ी का पुलिस चालान कर रही थी तब वहां पर HAS अधिकारी एवं SDM शिमला ओशिन शर्मा भी मौजूद थीं। वकीलों ने एसडीएम की गाड़ी को भी रोका।इस दौरान मीडिया कर्मी वकीलों के प्रोटेस्ट और पुलिस कार्रवाई के वीडियो बना रहे थे। तब ओशिन शर्मा मीडिया पर भड़क गई और वीडियो बनाने पर आपत्ति जताई।
वकीलों का उग्र प्रदर्शन
यह घटना उस समय हुई जब शिमला के वकील प्रतिबंधित मार्गों पर लागू नियमों और प्रशासन की सख्ती के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे थे।अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर ओक ओवर (Oak Over) से लेकर राज्य सचिवालय तक एक विशाल रोष रैली निकाली।सचिवालय परिसर के बाहर पहुँचकर वकीलों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

