-
Advertisement
Chamba | Truck Accident | Breaking
पठानकोट भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चंबा के चनेड के समीप एक टायल व मार्बल से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक के मौके पर ही मौत हो गई है। चालक की पहचान रामस्वरूप पुत्र पेमाराम निवासी स्वनतसर बीकानेर राजस्थान के रूप में हुई है। चालक ट्रक के भीतर ही फंसा हुआ था और ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Tags
