-
Advertisement
बालकनी में बैठा था प्यासा कबूतर, छोटे बच्चे ने ऐसे बुझाई प्यास, देखिए दिल छूने वाला वीडियो
कई लोग अक्सर पशु-पक्षिय़ों को बचाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करते लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बातें शायद ना करते हों लेकिन जब बारि आती है मदद की तो बिना बोले बहुत कुछ कर जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। वीडियो में एक छोटे से बच्चे ने गर्मी में प्यासे कबूतर की मदद की औऱ उसको बालकनी से पानी पिलाया। ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांत नंदा (IFS Officer Susanta Nanda) ने शेयर किया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सैलून में बजाया इमोशनल गाना तो फूट-फूट कर रोने लगा ग्राहक, वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी
https://twitter.com/susantananda3/status/1379635107149967361
वीडियो में देखा जा सकता है कि बालकनी (Balcony) के बाहर एक कबूतर बैठा है। उसको तपती गर्मी में बाहर बैठा देख बच्चे का मन पसीज गया और उसके लिए अंदर से पानी ले आया। उसने चम्मच में पानी लिया और बालकनी की रेलिंग से बाहर हाथ निकालकर पिलाने लगा। कबूतर ने प्यास बुझने तक पानी पिया।
https://twitter.com/maheshengineer/status/1379721704461623296
आईएफएस ऑफिसर सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दया और विश्वास सह भाई हैं। भगवान बच्चे को आशीर्वाद दें।’ वीडियो देखकर लोग बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं और काफी अच्छे कमेंट कर रहे हैं।
https://twitter.com/JayDhakan9/status/1379642239526129664
https://twitter.com/kbiqbal777/status/1379703470328934403
