-
Advertisement
दुनिया का एकमात्र ऐसा देश जिसकी 14 देशों से लगती है सीमा, बूझो तो जानें
China Sharing Border with 14 Nations: दुनिया में कुल 195 देश हैं। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो ऑब्जर्वर देश हैं। दुनिया के इन देशों की सीमा एक या दो नहीं बल्कि कई देशों से लगती है। हमारे देश भारत की सीमा भी 7 देशों से जुड़ी हुई है। वहीं कुछ देश ऐसे हैं जो चारो तरफ पानी से घिरे हुए हैं। ये हैं न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सायप्रस । लेकिन क्या आप ये जानते हैं इस धरती पर एक देश ऐसा है जिसकी सीमाएं एक- दो नहीं बल्कि 14 देशों के साथ लगती है। जानते है इस देश के बारे में….
भारत के पांच राज्यों की सीमा चीन से लगी
दरअसल हम बात कर रहे हैं भारत के पड़ोसी देश चीन की। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं दुनिया के सबसे ज्यादा देशों से जुड़ी है। चीन की सीमाएं अफगानिस्तान, भूटान, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और वियतनाम के साथ लगी हुई हैं। भारत तो चीन के साथ 3488 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। भारत के पांच राज्य लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश से चीन की सीमा लगी हुई है।
7 देशों से जुड़ी हैं भारत की सीमा
अगर बात भारत की जाएं तो हमारे देश की सीमा 7 देशों से जुड़ी हैं, जिनमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार आते हैं। जमीनी सीमा के अलावा अलावा हमारे देश की समुद्री सीमा श्रीलंका और मालदीव से भी जुड़ी है। इस लिहाज से इन्हें भी हमारा पड़ोसी देश माना जाता है। भारत का कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर होने से यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश माना जाता है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
,
