-
Advertisement
हिमाचल सीआईएसएफ जवान ने उठाया खौफनाक कदम, फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
चंबा। हिमाचल में आत्महत्या (Suicide) के मामलों में काफी इजाफा हो गया है। ताजा मामला प्रदेश के चंबा (Chamba) जिले से सामने आया है। यहां एक सीआईएसएफ जवान (CISF Jawan) ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॅालेज चंबा (Medical Collage Chamba) भेजा दिया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार जवान ने इतना संगीन कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें: 24 वर्षीय बेटी ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या हुई है; पिता ने लगाया आरोप
मृतक सीआईएसएफ जवान की पहचान अजित बाजीराव पाटिल पुत्र बाजीराव पाटिल निवासी मालवाड़ी शिवाई कोल्हापुर महाराष्ट्र (Maharashtra) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जवान ने करिया स्थित एमएचपीसी की आवासीय कलोनी में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मामने की पुष्टि करते हुए एसपी अरूल कुमार ने बताया कि मेडिकल कालेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया है कि जवान ने आत्महत्या क्यों की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

