-
Advertisement
Theog बाजार में कपड़े की दुकान में लगी Fire,शार्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
शिमला। जिला के ठियोग ( Theog) बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में आग( Fire) लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है।
शनिवार सुबह ठियोग बाजार में पंजाब नेशनल बैंक( PNB) के पास डोगरा क्लॉथ हाउस में आग लग गई। इस दुकान के मालिक का नाम संजय डोगरा है। आग से दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार ठियोग वेद प्रकाश शर्मा ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में 10,000 रुपए की राशि प्रदान की है। राहत की बात यह रही कि आग से साथ लगती दुकानों को नुकसान नहीं हुआ है।

