-
Advertisement

बिग ब्रेकिंग: सीएम जयराम अचानक दिल्ली जा रहे, पंडित सुखराम का जानेंगे हाल
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम आज शाम को दिल्ली जाएंगे। सीएम का यह दौरा अचानक तय हुआ है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम जयराम ठाकुर के आज जिला कांगड़ा के कोटला व ज्वालामुखी में कार्यक्रम हैं। इसके बाद वे ज्वालामुखी के सपड़ी से सीधे दिल्ली जाएंगे। सीएम ऑफिस की ओर से दिल्ली दौरे को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है। सीएम जयराम ठाकुर एम्स में भर्ती पूर्व संचार मंत्री पंडित सुखराम का हालचाल जानने भी जाएंगे।
यह भी पढ़ें- AIIMS में लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर पंडित सुखराम, सोनिया और राहुल ने जाना हाल
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में सीएम जयराम का केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। आज रात वे हिमाचल सदन में रुकेंगे और कल उनका वापसी का कार्यक्रम है। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। जाहिर है पीएम नरेन्द्र मोदी का इस महीने के अंत में धर्मशाला आने का कार्यक्रम है। सीएम जयराम ठाकुर पीएम को प्रदेश आने का निमंत्रण दे सकते हैं। आज कांगड़ा जिला के दौरे के बाद सीएम को कुल्लू जाना था। लेकिन अब वे कांगड़ा से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।