-
Advertisement
CM SUKHU | Mandi | Shivratri |
मंडी का अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव बारिश की फुहारों के बीच आज शुरू हो गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी पहुंच कर राम माधव राय मंदिर में पूजा अर्चना करके शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। बारिश के बावजूद एक सौ पछपन ( 155) से ज्यादा देवी देवता और हजारों लोग शाही जलेब में शामिल हुए। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर नाचते-गाते हुए देवलू और आम जनता पड्डल मैदान पहुंचे। सीएम सुक्खू ओपन जीप में सवार होकर शाही जलेब में शामिल हुए। मंडी प्रशासन ने 216 देवी-देवताओं को इस मेले में शामिल होने का न्योता भेजा था।