-
Advertisement
CM Sukhu बोले, केंद्र ने घटाई कर्ज लेने की सीमा,Delhi वालों से करेंगे बात-देखें Video
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu : शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक (CWC) में हिस्सा लेने के लिए आज बेंगलुरु रवाना हो गए । वापसी में दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बात रख सकते हैं। इससे पहले सीएम सुक्खू ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Bharat Ratna late Atal Bihari Vajpayee) की 100वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके देश के प्रति योगदान को याद किया।
एनपीएस के बदले मिलने वाला ऋण भी बंद
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने राज्य की कर्ज लेने की सीमा कम कर दी है। रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (Revenue Deficit Grant) भी निरंतर घट रही है। एनपीएस के बदले मिलने वाला ऋण भी बंद कर दिया है। इन सब मुद्दों को लेकर वह दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मसले दिल्ली के समक्ष उठाए जाएंगे। संभवतः सीएम सुक्खू 28 व 29 दिसंबर को दिल्ली में रूककर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
दरअसल सीएम सुक्खू आज बेंगलुरु (Bangalore) के लिए रवाना हुए हैं। सीएम सुक्खू आज बेंगलुरु में ही रूकेंगे। उससे अगले दिन यानी 26 दिसंबर को वह बेलगावी जाएंगे व वहां सीडब्ल्यूसी (CWC) बैठक में भाग लेंगे। उससे अगले दिन यानी 27 दिसंबर को सीएम सुक्खू महात्मा गांधी के ऐतिहासिक 1924 बेलगावी अधिवेशन शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। इस दिन रात वह हैदराबाद (Hyderabad) में रूकेंगे। संभवतः सीएम सुक्खू 28 को दिल्ली (Delhi) आएंगे। वहां 2 दिन के प्रवास के बाद 30 को शिमला (Shimla) लौटेंगे।
यह भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Jayanti :अटल जी ने हिमाचल के प्रीणी गांव में किया था कहानी-कविताओं का लेखन
-संजू चौधरी
