-
Advertisement
तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे सीएम सुक्खू
CM Sukhu: भारत-पाकिस्तानके बीच युद्ध में तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का साथ देने पर देश में तुर्किये से सेब आयात किए जाने पर पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है। वही हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने भी केंद्र सरकार से तुर्किये से सेब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है। इसको लेकर सीएम सुक्खू पीएम मोदी को पत्र भी लिखेंगे ओर 24 मई को पीएम के साथ होने वाली बैठक में सेब पर प्रतिबंध लगाने का मामला उठाएंगे।
बागवानों को उचित दाम नहीं मिलता
सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि बाहरी देश से आ रहे सेब से हिमाचल को नुकसान हो रहा है। बाहरी देशों से सेब आने से बागवानों को सेब के उचित मूल्य नहीं मिल पा रहे है। जब बाहरी देशों से सेब आता है तो दाम एकदम गिर जाते है। हिमाचल ही नहीं उत्तराखंड, कश्मीर के सेब पर भी असर पड़ता है। बागवान पूरा साल मेहनत करते है लेकिन जब सेब मंडी में पहुचता है तो उन्हें दाम नहीं मिलता है। ऐसे में भारत सरकार को विदेश से आने वाले सेब आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए और तुर्की के सेब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए। इसको लेकर वे पीएम को पत्र भी लिखेगे ओर 24 मई को होने वाली बैठक में भी इस मामले को उठाया जाएगा।
पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता
सीएम सुक्खू कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए हमले के बाद हिमाचल में पर्यटक की काफी कमी देखी जा रही है। हिमाचल पूरी तरह से सुरक्षित है और पर्यटक बिना किसी भय के हिमाचल आ सकते है और यहां के शुद्ध वातावरण का लुत्फ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है ऐसे में पर्यटकों को घबराने की जरूरत नही है।
कुछ विभागों को शिफ्ट किया जाएगा
राजधानी शिमला से ऑफिस के कांगड़ा शिफ्ट करने पर सीएम ने कहा कि शिमला को डी कंजेस्ट करने के लिए ऑफिस शिफ्ट किए जा रहे है। शिमला ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हो रहे है। 4 किलोमीटर के सफर में एक घंटा लग रहा है कुछ विभागों को यहां से शिफ्ट किया जा रहा है जहा जहा भवन खाली है वहा कुछ विभागों को शिफ्ट किया जाएगा। ताकि शिमला के दवाब को कम किया जा सके।उन्होंने कहा कि जो।महिला कर्मचारी है उन्हें यहां से ट्रांस्फर नही किया जाएगा।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
