-
Advertisement
कांग्रेस चेहरे पर चुनाव लड़ा, उनका खुद का कोई व्यक्तित्व नहीं- सुधीर पर बरसे सीएम
CM Sukhu: पालमपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने धर्मशाला से बीजपी प्रत्याशी सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) पर जोरदार जुबानी हमला बोला है और साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए हैं। सीएम ने कहा कि वह बीजेपी में शामिल हुए विधायक बागी नहीं है, वह बिके हुए विधायक हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 14 महीने में सुधीर शर्मा ने कभी भी धर्मशाला (Dharamshala) के विकास की कोई बात नहीं की। उनके एक फोन पर SDM सहित तमाम अधिकारी लगा दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के लोगों ने सुधीर शर्मा को 5 सालों के लिए चुनकर भेजा था, लेकिन वह जल्दी ही बिक गए और बीजेपी में चले गए।
बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह से असफल हुआ
सीएम ने कहा कि सुधीर शर्मा ने कांग्रेस (Congress) चेहरे पर चुनाव लड़ा है उनका खुद का कोई व्यक्त्तिव नहीं है….अगर होता तो महीना भर प्रदेश से बाहर नहीं बैठे रहते और ना ही बिकते। हिमाचल में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस बुरी तरह से असफल हुआ। बीजेपी ने जो धनबल से राज्यसभा की सीट चुराई है, उसका जवाब उन्हें लोकसभा (Lok Sabha) की चार सीटें जीतकर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: बीजेपी का ‘400 पार’ महज एक नारा, धनबल से नहीं जनबल से जीतेंगे चुनाव
घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार
वहीं, पालमपुर (Palampur) में हुए दराट कांड पर भी सीएम सुक्खू ने दुख जताया और कहा कि ये घटना क्यों हुई? क्यों इसे अंजाम दिया गया? इसकी तह तक जाने के लिए SP को निर्देश दे दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले इसका ध्यान रखा जाएगा। एक दिन के दौरे के बाद सीएम ने सोमवार को धर्मशाला से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार घायल छात्रा के इलाज का खर्च उठाएगी।

