-
Advertisement
मॉर्निंग Walk में जनता से मिले CM Sukhu, पूछा लोन कितना है,DC ने की थी मदद-Video
CM Sukhu : विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार प्रातः सैर के लिए धर्मशाला के कचहरी क्षेत्र पहुंचे। मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम ने आम लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। सादगीपूर्ण अंदाज में सड़क पर टहलते हुए सीएम को देखकर लोग हैरान भी दिखे। सीएम सुक्खू ने कचहरी बस स्टैंड पर एक छात्रा से भी अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय मुद्दों, परिवहन से जुड़ी परेशानियों और क्षेत्र की सामान्य समस्याओं को समझने की कोशिश की।
धर्मशाला। विधानसभा सत्र के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मॉर्निंग वॉक के लिए धर्मशाला के कचहरी क्षेत्र पहुंचे , आम लोगों से बातचीत की@SukhuSukhvinder @DrRajeshHPCC @vidit_congress @rajeevbindal @BJP4Himachal @jairamthakurbjp @CMOFFICEHP @dprhp @VikramadityaINC @DcKangra pic.twitter.com/85iEmBtjJd
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 27, 2025
सीएम बिना किसी भारी सुरक्षा घेराबंदी के नजर आए
बातचीत के दौरान सीएम बिना किसी भारी सुरक्षा घेराबंदी के नजर आए। केवल कुछ पुलिसकर्मी दूर-दूर दिखाई दिए, जबकि प्रायः विधानसभा सत्र के दौरान उनका काफिला कई वाहनों के साथ चलता है। विधानसभा का दूसरा दिन होने के चलते विपक्ष और सत्ता पक्ष में तीखी नोकझोंक के आसार बने हुए हैं।
रविंद्र चौधरी
