-
Advertisement
सुक्खू सरकार आज से आउट ऑफ शिमला-आज मनाली, कल सुबह दिल्ली जाएंगे सीएम
शिमला। प्रदेश की सुक्खू सरकार आज से आगामी सात जनवरी तक ऑउट ऑफ शिमला रहेगी। यानी राज्य सरकार नए साल में एक सप्ताह शिमला से बाहर रहेगी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ( CM Sukhwinder Singh Sukhu) आज दोपहर बाद मनाली दौरे पर रहेंगे, कल सुबह मनाली से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उसके बाद तीन जनवरी को दिल्ली से धर्मशाला आएंगे।सत्ता संभालने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार धर्मशाला जा रहे हैं।
तीन जनवरी को धर्मशाला में सरकार की जन आभार रैली आयोजित की जाएगी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस कमेटी राज्य सरकार का स्वागत करेगी। उसके बाद चार से लेकर छह जनवरी तक विधानसभा का शीत कालीन सत्र होगा। ऐसे में अब सुक्खू सरकार सात जनवरी को ही राजधानी शिमला लौटेगी। हालांकि विधानसभा का शीत सत्र 22 से 24 दिसंबर तक होना था, लेकिन सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शेड्यूल को स्थगित करना पड़ा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

