-
Advertisement
हिमाचलः खिड़की के पर्दे का फंदा बना कॉलेज के छात्र ने लगा लिया मौत को गले
शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जिला शिमला के थाना बालूगंज के तहत समरहिल का है । यहां पर कॉलेज में पढ़ाई कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने गले में फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ेः हिमाचल: नाहन केचम्यार कोराड में फटा बादल, खड़ी फसलों को भारी नुकसान
जानकारी के अनुसार संतोष कुमार( 19) , पुत्र धनीराम निवासी गांव भारदल, तहसील आनी लोअर सांगटी समरहिल में कंवर निवास में अपने बड़े भाई के साथ किराये पर रहता था। वह कोटशेरा कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र था। संतोष कुमार ने बीती रात खिड़की का पर्दा निकालकर कमरे में फंदा लगा लिया। सेतोष के भाई का का कहना है कि यह 10-15दिन पहले ही घर से आया था। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। एसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

