-
Advertisement
सुंदरनगर: करंट लगने से मासूम की मौत, युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या
Last Updated on September 16, 2021 by Deepak
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल से आज दो बुरी खबर सामने आई है। सुंदरनगर में आज एक 7 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार योगेश घई का 7 वर्षीय पुत्र वीरवार शाम को घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने बिजली के नंगी तार को छू लिया। जिसके कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गया। जिसके बाद उसे तुरंत सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें:Himachal : पांच माह पहले शादी के बंधन में बंधे दंपत्ति ने निगला जहर, गर्भवती है महिला
वहीं, सुंदरनगर के जुगाहन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटके हुए देखा तो उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जुगाहन के भरजवानू निवासी बुद्वि सिंह पुत्र हिरदू राम पिछले कुछ समय से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रहा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…