-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: प्रतिभा सिंह के बदले सुर, बोलीं- बच्चों को सेना में भेजने वाले माता-पिता हैं महान
Last Updated on October 13, 2021 by Vishal Rana
मंडी। कारगिल वॉर (Kargil War) पर विवादित बयान देने वाली मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह (Congress Candidate Pratibha Singh) के सुर अब बदल गए हैं। अब उन्होंने कहा कि जो माता पिता अब बच्चों को सेना में भेजते हैं वे महान है। वहीं, उन्होंने कहा कि वे सैनिकों का सम्मान करती हैं। उन्होंने बुधवार को मंडी जिले के सरकाघाट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की रक्षा करने के लिए अपने बच्चों को सरहदों पर भेजने वाले माता-पिता महान हैं, जिनके बच्चे जान की परवाह किए बगैर भारत माता की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देते हैं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में सैनिकों ने अपना अहम योगदान दिया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कई जवानों ने प्रदेश का नाम रौशन किया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह और देशवासी सैनिकों के बलिदान का कर्ज कभी नहीं चुका सकते हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: भितरघात के दर्द में उलझी बीजेपी और कांग्रेस को राजन सुशांत की कड़ी चुनौती
सीएम पर किया पलटवार
इसके साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने देश और प्रदेश की बीजेपी (BJP) की सरकार पर जमकर जुबानी हमले भी बोले। उन्होंने कहा कि बीजेपी धनबल और सत्ता बल पर चुनावों में जाती है। जनता को भ्रमित करती है और सत्ता हथिया लेती है। वहीं, प्रतिभा सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके चुनाव लड़ने का मकसद किसी प्रकार का पद या उंचा औहदा लेने का नहीं है, बल्कि प्रदेश के लोगों की सेवा करना है।
प्रतिभा सिंह ने सरकाघाट के भांबला, बतैल, बलद्वाड़ा, नबाही, सरकाघाट मार्केट, रोपड़ी और गौंटा में चुनावी सभाएं की और सभी से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रमों के दौरान उनके साथ रंगीला राम राव, पवन कुमार सहित कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page