-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: कुलदीप बोले- ‘चुनाव परिणाम के बाद CM की कुर्सी खतरे में, चार साल में चार काम तो गिनाए
शिमला। हिमाचल (Himachal) में चुनावी समर के दौरान जमकर बयानबाजी चल रही है। कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (BJP) दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathour) ने जमकर हमला किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि बीजेपी (BJP) का चाल चरित्र और चेहरा अलग है। बीजेपी एक्चुअल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: ब्रिगेडियर का प्रतिभा पर पलटवार, कारगिल वॉर में अकेले मंडी-कुल्लू ने खोए 13 सपूत, जनता देगी जवाब
हिमाचल से उद्योग कर गए पलायित
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीब को छोड़िए माध्यम वर्ग का भी घर चलना मुश्किल हो गया है। कोरोना में जब जनता को मदद की दरकार थी, तब सरकार ने किसकी मदद की। उद्योग प्रदेश से पलायन कर रहे हैं और हिमाचल सरकार ने इंडस्ट्रियल मीट करवा रही है। वहीं, कोरोना काल में हिमाचल के लाखों लोगों का रोजगार छीन गया है। उनको रोज़गार नहीं मिल रहा है, ऊपर से जो रोजगार दिया जा रहा है वह गैर हिमाचलियों को दिया जा रहा है।
बीजेपी बांटने वाली राजनीति करती है
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ समाज को बांटकर चुनाव लड़ना जानते हैं। उन्होंने कहा किदेश के लोगों को जो वैक्सीन लग रही है, उसके प्रचार पर पानी की तरह देश का पैसा बहाया जा रहा है। कांग्रेस के समय भी कई वैक्सीन अभियान चलाए गए, लेकिन उनपर इतना खर्च नहीं किया गया। बीजेपी करोड़ों रुपए के फाइव स्टार कार्यालय बना रही है। आज जब देश की आर्थिक व्यवस्था ओंधे मुँह गिरी है, तो क्या देश का पैसा अय्याशियों में खर्च किया जा रहा है।
लखीमपुर खीरी हिंसा पर घेरा
कांग्रेस नेता ने गृह राज्य मंत्री को लेकर भी हमले किए। उन्होंने कहा कि लखीमपुर हिंसा में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री से इस्तीफा तक नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देश की सुरक्षा के लिए जान भी देना पड़े तो दे देंगे। वहीं, जीत की दावेदारी को लेकर कहा कि कांग्रेस मंडी लोकसभा समेत तीनों विधानसभा चुनाव जीतेगी। वहीं, उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के बाद सीएम की कुर्सी खतरे में पड़ जाएगी।
यह भी पढ़ें:बीजेपी ने प्रतिभा सिंह के बयान पर किया पलटवार, कहा- कांग्रेस प्रत्याशी ने किया सेना का अपमान
प्रतिभा सिंह का किया बचाव
इसके साथ ही उन्होंने मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है, जबकि कन्हैया कुमार भारत के नागरिक हैं। उनके ऊपर राजनीति कर बीजेपी मुद्दों से भटका रही है। वीरभद्र कांग्रेस और प्रदेश के आदर्श हैं। इसलिए वीरभद्र सिंह के ऊपर चुनाव क्यों नही लड़ेंगे? सुखराम व आश्रय शर्मा दोनों का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसलिए उनका प्रचार में आना मुश्किल है। बीजेपी चार सीट जीतने का दावा किस आधार पर कर रही है, पहले अपने कार्यकाल के चार काम तो बताए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


