-
Advertisement
राम नहीं तो राम का नाम भी बहुत है, उनका आशीर्वाद हम पर रहेगाः प्रतिभा
Last Updated on October 6, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव के लिए राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह का कहना है कि वीरभद्र सिंह के नाम के साथ चुनाव में उतर रहे हैं, वीरभद्र सिंह की कमी है, लेकिन राम नहीं तो राम का नाम भी बहुत है। हर चुनाव में वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद हमें मिलता रहा, उनके रहते हमें चिंता नहीं होती थी, साक्षात नहीं है, पर उनका आशीर्वाद हम पर रहेगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज भले ही जनता के बीच वीरभद्र सिंह नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए विकास कार्यों को लोग भूले नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी सीएम का गृह जिला है लेकिन बीते चार साल में मंडी सहित पूरे प्रदेश में विकास ठप पड़ा है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में उपचुनाव के बीच महंगाई तड़का , 15 रुपए महंगा हुआ घरेलू एलपीजी गैस सिंलेडर
शिमला में मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने टिकट देने के लिए सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी का आभार जताया । प्रतिभा सिंह का कहना है कि वह दुविधा में थी कि इस दुख की घड़ी में चुनाव कैसे लड़ूं। हाल ही में छोटे भाई का भी देहांत हुआ है। मंडी की जनता की इच्छा पर मैदान में उतरी हूं। वे शुक्रवार यानी 8 अक्टूबर को मंडी में नामांकन दाखिल करेंगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के कार्यों को लेकर जाएंगे वो जनता के पास जाएगी । लेकिन इस समय बेरोजगारी और महंगाई बड़ा मुद्दा है।केंद्र व राज्य दोनों ही भाजपा सरकारें जनता की हितों की रक्षा करने में नाकाम रही है। मंडी उनके लिए कोई नया क्षेत्र नही है। वीरभद्र सिंह सहित वह स्वयं 2 बार मंडी से चुनाव लड़ चुकी हैं। विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिभा सिंह बोलीं कि यह जन भावना है। सुखराम परिवार का साथ मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। ये लड़ाई मुद्दों की लड़ाई है, कुछ लोग सीएम और क्षेत्र की लड़ाई बना रहे हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में लगाया, उनके नाम पर, उनके किए कार्यों पर वोट मांगना हमारा अधिकार है। महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। किसानों और बागवानों की आवाज को नजर अंदाज किया जा रहा है।