-
Advertisement
कांग्रेस ने राज्यसभा सीट के लिए हिमाचल से अनुराग शर्मा के नाम पर लगाई मुहर
Congress Candidate For Rajya Sabha: हिमाचल से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने हिमाचल से अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है। कांग्रेस के नाम ने सब को चौंका दिया है। कांग्रेस हाई कमान ने जिला कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। हाईकमान ने आज सुबह 5 राज्यों में 6 उम्मीदवारों के साथ अनुराग के नाम की भी घोषणा कर दी।

बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा का अपने क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। वह अंतरराष्ट्रीय बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और पूर्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रहे हैं।पेशे से ट्रांसपोर्टर अनुराग शर्मा कोसीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। जिला कांगड़ा के युवा वर्ग में भी उनकी अच्छी पकड़ है।
कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग के बाद दाखिल करेंगे नामांकन
सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग लेंगे। जिसके बाद अनुराग शर्मा आज ही विधानसभा में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायकों की मौजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सेक्रेटरी के पास नामांकन भरेंगे। बीजेपी की मौजूदा सांसद इंदू गोस्वामी भी कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखती है और कांग्रेस ने भी बैजनाथ के ही नेता को प्रत्याशी बनाया है।
राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने हिमाचल से अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया है।@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @RahulGandhi @priyankagandhi @Agnihotriinc #DCCKangra #Bir #BPA #SudhirSharma #RajyaSabhaElections #HimachalPradesh #HimachalPolitics pic.twitter.com/dlex1juZHr
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) March 5, 2026
युवा नेता पर भरोसा जताया
इससे पहले कांग्रेस कैंडिडेट के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिभा सिंह इत्यादि के नाम थे। मगर सीएम सुक्खू ने इन दिग्गजों के बजाय युवा नेता पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने अब तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। ऐसे में अनुराग शर्मा का राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है।
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
