- Advertisement -
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी जिलों के चार ब्लॉक अध्यक्ष (Block president) नियुक्त कर दिए हैं। कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रशासन एवं संगठन रजनीश किमटा द्वारा जारी अधिसूचना में बिलासपुर सदर का देश राज, धर्मशाला का विनीत धीमान, मंडी सदर का ओम प्रकाश व मंडी के नाचन का नीलमणी ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं।
वहीं, रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन निगम (Transport corporation) की बसें ना चलाने पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। उनका कहना है कि परिवहन निगम की अव्यवस्था के चलते यहां लोगों का भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के अधिकारी है कि उन्हें लोगों की दिक्कतों से कुछ लेना देना नहीं लगता है। परिवहन निगम और सरकार के बीच कोई भी तालमेल ना होना भी लोगों को परेशानी का सबब बनता जा रहा है। कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि शिमला से ग्रामीण क्षेत्रों को चलने वाली बसों (Bus) से लोग परेशान हैं। पहले ही इन रूटों पर कम बसें चल रही हैं। रविवार को कोई भी बस ना चलना ग्रामीण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमराल ने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन निगम की व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और सभी रुट बहाल करते हुए हफ्ते के सातों दिन बसें चलाई जाए।
- Advertisement -