-
Advertisement
Himachal में जानलेवा बारिश,पहाड़ी से गिरे पत्थर, गाड़ियां क्षतिग्रस्त,चंडीगढ़-मनाली फोरलेन बहाल
Heavy Rain In Himachal : हिमाचल में हो रही बारिश जानलेवा बनी हुई है। बीते दो दिनों से जहां-तहां से तबाही की खबरे ही सामने आ रही हैं। आज यानी बुधवार सुबह भी कुल्लू जिला में सैंज-आनी-ओट मार्ग पर पहाड़ी से बड़े.बड़े पत्थर गिरे। इसकी चपेट में सड़क किनारे पार्क 5 गाड़ियां आ गईं। इन गाड़ियों (Vehicles) को भारी नुकसान पहुंचा है।वहीं चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 4 मील के पास रात में लैंडस्लाइड के बाद दोबारा बंद हो गया था। आज सुबह 8.30 बजे इसे बहाल किया गया।
प्रदेशभर में 357 सड़कें बंद
इस बीच प्रदेशभर में 357 सड़कें बंद पडी हुई है। कई जिलों में स्कूलों में आज भी छुट्टी दी गई है। बरसात से बढ रहे जलस्तर के चलते कोल-डैम से पानी छोड़ने के चलते पंजाब में अलर्ट किया गया है।
-पंकज शर्मा

