-
Advertisement
बागवानों का Himachal Secretariat के बाहर प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की, बैरीकेट्स तोड़े,
Protest Outside Himachal Secretariat : हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले आज किसान-बागवान जमीन से बेदखली के मुद्दे को लेकर छोटा शिमला सचिवालय (Himachal Secretariat) के बाहर जोरदार प्रदर्शन (Protest) कर रहे हैं। प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान-बागवान शिमला पहुंचे हुए हैं। इस वक्त सचिवालय के बाहर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान पुलिस और किसानों बागवानों में हल्की धक्कामुक्की हुई और बैरिकेड्स भी टूटे और सड़क जाम रही।
शिमला। हिमाचल किसान सभा और सेब उत्पादक संघ के बैनर तले आज किसान.बागवान जमीन से बेदखली के मुद्दे को लेकर छोटा शिमला सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।@SukhuSukhvinder @CMOFFICEHP @dprhp @Agnihotriinc @INCHimachal pic.twitter.com/okGEDGN3hx
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) July 29, 2025
संजौली से हिमलैंड के बीच लंबा जाम
शिमला के सर्कुलर रोड पर किसानों-बागवानों के प्रदर्शन के बाद संजौली से हिमलैंड के बीच लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई है। प्रदर्शनकारी वन भूमि पर सेब के पेड़ काटने की कार्रवाई को रोकने की मांग कर रहे हैं। वहीं राज्य सचिवालय के भीतर कैबिनेट मीटिंग चल रही है। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों की सीएम या राजस्व मंत्री से मुलाकात संभव है।
-संजू

