-
Advertisement
Himachal Cabinet : जल शक्ति विभाग में 12 साल पूरे कर चुके जल रक्षक-वाटर गार्ड बनेंगे Pump Attendant
Himachal Cabinet : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में आज महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं। कैबिनेट ने जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Department) में 12 साल पूरे कर चुके जल रक्षक -वाटर गार्ड को पम्प अटेंडेंट (Pump Attendants) बनाने का फ़ैसला किया है। 31 दिसंबर 2024 तक 12 साल पूरे कर चुके 1386 कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। इसके लिए एकमुश्त 1386 पद सर्जित किए गए। इस से विभाग को 18 करोड़ का सालाना आर्थिक बोझ उठाना होगा, इसी के साथ जल रक्षकों की बड़ी मांग पूरी की गई है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1950105655156547725
-संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

