-
Advertisement
जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल में साबित हुए निष्फल सीएम: अलका लांबा
सोलन। जैसे-जैसे चुनाव (Election) नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दल एक-दूसरे पर तीखे शब्दों से प्रहार कर रहे हैं। बुधवार को सोलन में कांग्रेस नेत्री अलका लांबा (Alka Lamba) ने सीएम जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में सीएम जयराम (CM Jairam Thakur) सबसे फेल सीएम साबित हुए हैं। हिमाचल में बीजेपी केवल पीएम के चेहरे पर ही चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़ें:हल्ला बोल रैली में गरजे मुकेश अग्निहोत्री, बोले- सीएम ने भी माना कि प्रदेश में आ रही कांग्रेस की सरकार
हिमाचल (Himachal) के मुद्दे गायब हैं और जनता को बरगलाया जा रहा है। कांग्रेस अपने मेगा प्रचार में बीजेपी की सारी पोल खोलेगी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और ओपीएस सहित अन्य मुद्दों पर ना तो सीएम जयराम ठाकुर बात कर रहे हैं ना ही पीएम नरेंद्र मोदी बात कर रहे हैं। केवल राष्ट्रीय मुद्दों पर बात कर जनता को बरगलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने जहां बड़े-बड़े बैनर लगाए हैं वहां केवल पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के ही बैनर लगे हैं। सीएम जयराम ठाकुर के नहीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी जान चुके हैं कि हिमाचल का विकास करने में सीएम जयराम ठाकुर कुछ भी नहीं कर पाए हैं। यही कारण है कि पीएम के बैनरों से सीएम जयराम ठाकुर गायब हैं। भले ही बीजेपी बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, मगर इसका जवाब इन्हें हिमाचल की जनता देगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

