-
Advertisement
हिमाचल: जगजीवन पाल पर हुए हमले पर कांग्रेस गर्म, 6 को भवारना में मचाएगी बवाल
पंकज कुमार / धर्मशाला। हिमाचल में पूर्व विधायक थप्पड़ कांड बवाल बनता जा रहा है। जगजीवन पाल को पड़े थप्पड़ की गूंज आज कांगड़ा डीसी कार्यालय के बाहर सुनाई दी। कांग्रेस ने पूर्व विधायक के साथ हुए मारपीट के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। आज यानी शनिवार को कांग्रेस के नेताओं ने धर्मशाला में डीसी कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। साथ ही मीडिया से मुखातिब होते हुए विधानसभा अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।
6 को भवारना में होगा जोरदार प्रदर्शन
कांग्रेस अपने पूर्व विधायक पर हुए हमले को भूलने वाली नहीं है। 6 सितंबर को बकायदा कांग्रेस इसे लेकर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करने जा रही है। कांगड़ा जिले के भवारना में कांग्रेस पूर्व विधायक पर हुए हमले का जमकर विरोध करेगी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, सीएलपी लीडर मुकेश अग्निहोत्री , कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत कई वरीय कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे।
इससे पहले धर्मशाला के होटल कुणाल में जिला कांगड़ा कांग्रेस के सभी नेता एकत्रित हुए। इस दौरान मामले पर चर्चा की गई और आगामी रणनीति बनाई गई। पूर्व सासंद विप्लव ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पूर्व सांद चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक संजय रतन, अजय महाजन, जगजीवन पाल, कुलदीप पठानिया, हिमाचल प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा सहित जिला के सभी नेता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:Himachal : जगजीवन को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति थाने तलब, BJP प्रभारी अविनाश राय खन्ना बोले- लेंगे कड़ा संज्ञान
विप्लव ठाकुर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटना पहली बार हुई है और कांग्रेस इसकी निंदा करती है। साथ ही आरोपी व्यक्ति जिसने जगजीवन पाल के साथ मारपीट ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती है, ताकि किसी अन्य नेता के साथ इस तरह की घटना दोबारा ना हो सके।
अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जगजीवन पाल पंचायत भवन निर्माण के एक मामले को लेकर आगे आए। जहां पंचायत भवन बनना चाहिए था। वहां नहीं बनाया गया, बल्कि पंचायत भवन के लिए चिन्हित जगह के इतर दान दी गई जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण किया गया। जिसके विरोध को लेकर कांग्रेस पूर्व विधायक मौके पर गए थे। वे तो स्पीकर विपिन परमार से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे। लेकिन इससे पहले वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने पूर्व विधायक जगजीवन पाल पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें:देखें वीडियोः बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह को देख कैसे भड़के बागवान, घेराव कर नारेबाजी भी की
हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त
विप्लव ठाकुर ने कहा कि स्पीकर जहां पंचायत भवन का उद्घाटन करने गए। वह गलत था। उन्होंने जगजीवन पाल पर हमला करने वालों पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया। वहीं, उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के सभी कांग्रेस नेताओं ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही आने वाले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों और नेताओं को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।मामले पर पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल ने कहा कि वे शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। गांव के प्रधान , उपप्रधान ओर महिला मंडल के आग्रह पर वो वहां गए थे और हम शांति पूर्वक अपनी आवाज उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडे वहां हॉकी लेकर भी घूम रहे थे। उनकी जान लेने का प्रयास किया गया है लेकिन शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवआी नहीं की है। उनकी मांग है कि मारपीट करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

