-
Advertisement

Breaking : कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना
कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) पद के लिए चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही मतगणना 19 अक्टूबर को होगी। आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी ने नए अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन किया गया। बैठक में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने वर्चुअली भाग लिया। वह इन दिनों मेडिकल चेकअप के लिए विदेश दौरे पर हैं। राहुल व प्रियंका भी उनके साथ हैं।
ये भी पढ़ें-स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर तंज, कहा- कांग्रेसी खुद अपने नेतृत्व पर कर रहे टिप्पणी
याद रहे कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित कई नेता सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का आग्रह कर चुके हैं। वर्ष 2019 में संसदीय चुनावों में पार्टी को लगातार दूसरी हार का सामना करने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की कमान संभाल रही हैं।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, @RahulGandhi जी सहित CWC के सदस्यगण शामिल हैं। pic.twitter.com/NG8BD8HKLt
— Congress (@INCIndia) August 28, 2022
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर तक जारी हो जाएगी। इसके बाद 24 सितंबर को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो कि 30 सितंबर तक चलेगी। बता दें कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद को लेकर कई शंकाएं हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए दबाव बनाया जाएगा। जबकि, पार्टी के कई नेता गांधी परिवार से किसी भी नेता को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं।