-
Advertisement
नए मामले ना आते तो आज कोरोना मुक्त हो गया होता हिमाचल, एक मरीज हुआ ठीक
शिमला। हिमाचल में पिछले पांच दिन में कोरोना के 9 नए मामले ना आते तो आज हिमाचल कोरोना मुक्त हो गया होता। सिरमौर जिला का कोरोना पॉजिटिव मरीज आज ठीक हो गया है। यह मरीज बद्दी में भर्ती था। नए 9 मामलों से पहले यह एक ही पुराना मामला बचा था। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के अंदर ही चार नए मामले सामने आए हैं। यह मामले हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा और ऊना जिला में सामने आए हैं। हिमाचल में कोरोना का आंकड़ा 50 पहुंच गया है। 9 एक्टिव मामले हैं। इसमें तीन चंबा, दो कांगड़ा, एक मंडी, एक ऊना, एक हमीरपुर और एक शिमला से है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

वहीं, आज हिमाचल में 535 सैंपल जांच को लिए थे। इसमें 494 नेगेटिव पाए गए हैं। तीन पॉजिटिव आए हैं। 38 की रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, हिमाचल में अब तक 18484 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 7110 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 11378 निगरानी में हैं।

