-
Advertisement
विधानसभा के द्वार पहुंचे कोरोना वारियर्स, सुख सरकार से मांग रहे नौकरी से ना निकालने की गारंटी
शिमला। कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों (Outsourced personnel)ने सुक्खू सरकार से नौकरी से ना निकालने की गारंटी मांगी है। कोरोना काल के दौरान काम पर रखे इन कर्मियों का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब इन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर (Termination order)भी जारी कर दिए गए हैं जिसके बाद अब ये कर्मी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

कोरोना वॉरियर यूनियन (Corona Warrior Union) की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोविड वारियर ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर तक सेवा विस्तार दिया लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह इस नौकरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। पहले भी सीएम को मांगपत्र दिया गया लेकिन उनकी नौकरी खतरें में हैं। सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित मे सेवा विस्तार नहीं दिया जाता है तो तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। कहा कि करोना वारियर करोना में बेगानो की लाशों को भी कंधा दिया है आज हमारी ही सुध सरकार नहीं ले रही।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


