-
Advertisement
गजब! कपल ने खाना खाया 137 डॉलर का और 2 हजार डॉलर की दी टिप
Last Updated on February 17, 2021 by saroj patrwal
जब भी आप बाहर खाना खाने जाते हैं तो होटल के वेटर को टिप जरूर देते होंगे। ये आप को ऊपर डिपेंड करता है कि आप दो, बीस या फिर पचास रुपए वेटर( waiter) को दें। क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप ने जितने का खाना खाया हो उससे कई गुना अधिक टिप वेटर को ही दे दी हो। यकीन नहीं हो रहा ना। ये बात सच है ऐसा ही हुआ है कि एक कपल से खाना तो खाया 137 डॉलर का और वेटर को टिप दे ही 2 हजार डॉलर की। मामला हमारे देश का नहीं बल्कि शिकागो ( Chicago) का है। इस कपल ने इस बात की फेसबुक पर पोस्ट भी शेयर की है। वैसे अब आप सोच रहे होंगे कि इस कपल ने इतने पैसे क्यों दिए। तो सुनिए इसका कारण भी उस कपल ने लिखा है वह यह कि ये कपल 20 साल पहले एक-दूसरे से इसी लकी नाम के क्लब में मिले थे। तब से वे लगातार यहां खाना खाने के लिए आ रहे हैं। इस साल उन्होंने अपनी इस मुलाकात के बीस साल पूरा होने का जश्न मनाया। इसके लिए उन्होंने यह टिप दिया।
यह भी पढ़ें :- इलाज के लिए सिर्फ एक रुपए फीस लेते हैं ये Doctor, मिल रही कईयों की दुआ
क्लब लकी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “यह मेहमान 20 साल पहले 12 फरवरी को इस क्लब में मिले थे। उनके लिए यह क्लब लकी रहा। दोनों की अब शादी हो चुकी है। वह हर साल यहां सुबह साढ़े सात बजे यहां आते हैं। उसी 46 नंबर काउंटर पर बैठते हैं। हमने उन्हें हर साल के लिए इस समय पर स्थायी आरक्षण दे रखा है। हम इस युगल के जीवन का एक विशेष हिस्सा बनने के लिए खुद को सम्मानित महसूस करते हैं। हम उनकी उदारता के लिए बहुत आभारी हैं। इस कठिन समय के दौरान उन्होंने हमारे पूरे स्टाफ की मदद की है। इसके लिए हम आपको पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते हैं।”लोग उनकी इस बात के लिए सराहना कर रहे हैं।