-
Advertisement
क्या आप जानते हैं, भारत में पाया जाने वाला यह पक्षी जमीन पर नहीं रखता पैर
Last Updated on October 9, 2021 by saroj patrwal
नई दिल्ली। भगवान ने बेहद खूबसूरत दुनिया बनाई है। यहां एक से एक नायाब चीजें हैं। रंग बिरंगी तितलियां है। पालतू और खतरनाक जानवर है, इंसान हैं। कई प्रकार के प्रजातियों के पेड़ हैं और पक्षी भी भिन्न भिन्न है। ये सभी अपने अपने किसी खास पहचान के चलते जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें:Viral Video: यकीन मानिए बच्चे की आवाज में रोता है ये पक्षी, आप भी सुनिए
आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में कहा जाता है कि उसने अपने पूरे जीवन में कभी जमीन पर पैर नहीं रखा। यह पढ़कर एक बार आप भी सिर खुजलाने लगेंगे। आपको यह अजीब लगेगा लेकिन यह हकीकत है। सबसे खास बात तो यह है कि यह पक्षी भारत के महाराष्ट्र राज्य में कई बार देखे गए हैं।
ऐसा पक्षी जो कभी जमीन पर नहीं रखता पैर
भारत के महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पक्षी हरियल एक ऐसा पक्षी है, जो अपना पैर कभी धरती पर नहीं रखता है। इस प्रजाति के पक्षियों को ऊंचे-ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद हैं। यह अक्सर अपना घोंसला पीपल और बरगद के पेड़ पर बनाते हैं। अधिकांश हरियल पक्षी झुंड में ही पाए जाते हैं। हरियाल पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने पूरे जीवन में कभी भी जमीन पर पैर नहीं रखता है, क्योंकि ये पक्षी वृक्षवासी होते हैं और अक्सर पेड़ों पर ही रहना पसंद करते हैं। पीले पैर और कबूतर के जैसे देखने वाले हरियल आकार 29 सेमी तक होता है। पक्षी की गर्दन सुनहरे पीले रंग का होता है। समूह में रहने के चलते जूलॉजिस्ट इन्हें सोशल बर्ड कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम टेरॉन फोनेसओपेरा (Treron Phoenicoptera) है।