-
Advertisement
साइरस भरूचा ने बेघर होने के लिए सलमान से मांगी भीख,बर्दाश्त से बाहर बताया
साइरस भरूचा (Cyrus Broacha) बिग बॉस के कंटेस्टेंट हैं,वह घर से बेघर होना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) से रिक्वेस्ट किया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कोई कंटेस्टेंट शो को बीच में ही एग्जिट (Exit) करना चाहता हो। क्योंकि बिग बॉस के घर में टिक पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। ऐसा ही साइरस भरूचा के साथ हुआ है। बिग बॉस के इस वीकेंड का वार में फलक नाज से लेकर बेबिका ध्रुव तक, सभी की क्लास लगाई गई। इस बीच कंटेस्टेंट साइरस भरूचा ने सलमान से रिक्वेस्ट की कि उन्हें बाहर कर दिया जाए। सलमान ने साइरस की वो वीडियो क्लिप दिखाई, जिसमें वह कैमरे के सामने कहते हैं, मैं जो कर सकता था किया, मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं यहां और नहीं रह सकता, यह भयानक है।
अगला कदम होगा हड़ताल करना
बिग बॉस (Bigg Boss OTT2) के कंटेस्टेंट साइरस का कहना है कि सेहत सबसे बड़ी चीज है, मैं सिर्फ 51 का हूं। मुझे बाहर निकलने और सब कुछ ठीक करने की जरूरत है। डाइट और सब कुछ। वह यहां नहीं हो सकता, यहां का माहौल बहुत टॉक्सिक है, ये मेरी बात नहीं सुन रहे। अगला कदम होगा हड़ताल करना। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें निकाला नहीं जाएगा, तो वे खुद छोड़ जाएंगे। सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट की क्लास लगाई, तो इस बीच साइरस से इसी बारे में बात की। साइरस ने कहा कि वह तीन घंटे से ज्यादा नहीं सो पा रहे। उनका वेट भी घट गया है। उनकी डायबिटीज शुरू हो गई है, और वह गलत डायरेक्शन में जा रही है। वह घर में कुछ कॉन्ट्रिब्यूट भी नहीं कर रहे। उन्होंने सलमान से बाहर जाने की भीख मांगी।
यह भी पढ़े:बॉक्स ऑफिस पर इस साल दूसरी बार बॉलीवुड की टक्कर होगी हॉलीवुड से
