-
Advertisement
हरलोट के जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला 55 वर्षीय हरि चंद का शव
मंडी। सरकाघाट थाना के अंतर्गत बीते रोज से लापता 55 वर्षीय हरि चंद का शव संदिग्ध अवस्था में जंगल से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत बसंतपुर के रसैण गांव का हरिचंद बीते रोज सरकाघाट बाजार गया था। लेकिन शाम होने तक हरिचंद घर नहीं पहुंचा। वहीं बुधवार सुबह एक राहगीर ने हरलोट के जंगल में अधेड़ उम्र के व्यक्ति के शव की सूचना स्थानीय लोगों को दी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल : प्रेमिका की सगाई से दुखी 27 साल के प्रेमी ने दे दी जान
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके उपरांत परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है।प्रथम दृष्टि में अंदेशा जताया जा रहा है कि पांव फिसलने से चोट लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चलेगा। बता दे कि हरिचंद दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसका एक बेटा और बहू है । उसकी पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पहले ही हो चुकी है। वहीं अब उसके घर पर बहु बेटा ही बचे हैं। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप भगवान ने मामले की पुष्टि की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

