-
Advertisement
फतेहपुरः 5 दिन से लापता महिला का जंगल में लटका मिला शव, ससुराल पक्ष पर आरोप
फतेहपुर। कांगड़ा (Kangra) के दियाल से बीते 5 दिन से लापता महिला का सोमवार को शव (Dead Body) मिलने के बाद महिला के परिजनों ने बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने महिला की हत्या की आशंका जताते हुए उसके पति पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक महिला के मायके वालों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन करते हुए पति की गिरफ्तारी की मांग की। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे को पुलिस ने परिजनों को समझाइश देकर शांत किया।
जंगल में लटका मिला शव
आपको बता दें कि बगड़ोली महिला ऊषा देवी, पत्नी संजीव गुलेरिया का मायका है। महिला अपने ससुराल दियाल से 5 दिन पहले अचानक लापता (Missing) हो गई थी। महिला का शव सोमवार को बाड़ी पंचायत के जंगल में लटका हुआ मिला। रविवार को ही मायके पक्ष वालों ने पुलिस थाना फतेहपुर (Police Station Fatehpur) में लापता हुई बेटी के पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार सुबह बाड़ी पंचायत के जंगल कैलबैड़ में महिला का शव फंदे से लटका पाया गया। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़े:जोगिंदर नगर के रेन शेल्टर में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव
ससुराल पक्ष पर आरोप
इस बारे में मृतक के भाई लव कुमार ने कहा कि उसे पूरा शक है कि उसकी बहन के ससुराल वालों ने उसे मारा है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी फतेहपुर राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह 5 दिनों से लापता महिला का शव लटका हुआ पाया गया है जिसे पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा गया है, अब पोस्टमार्टम के ही पता चलेगा कि यह हत्या हैं या आत्महत्या। मामले की जांच जारी है।