-
Advertisement

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 14% की हुई बढ़ोतरी
देश के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के नए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) (DA) का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों के डीए में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद से केंद्रीय कर्मचारियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- दो PAN कार्ड रखने पर होगा जुर्माना, बैंक खाते भी किए जा सकते हैं फ्रीज
बता दें कि बढ़े हुए डीए का फायदा सिर्फ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (CPSEs) कर्मचारियों को मिलेगा। इन कर्मचारियों के डीए में जनवरी के अंत में संशोधन किया गया है। जानकारी के अनुसार, CPSEs के बोर्ड स्तर और बोर्ड स्तर से नीचे के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को मिलने वाले DA की दरों को संशोधित किया गया है। 2007 वेतनमान के तहत CPSEs के अधिकारियों और गैर-संघीय पर्यवेक्षकों को DA की दर अब 184.1% की गई है। वहीं, अभी तक उन्हें 170.5% DA मिल रहा था।
हालांकि, DA की यह नई दर Industrial Dearness Allowance कर्मचारियों के मामले में लागू होगी। जबकि, सरकारी कर्मचारियों को वेतन के आधार पर उनका DA तय किया जाता है। जबकि, शहरी, अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की दर अलग-अलग होती है।
गौरतलब है कि CPSEs के कर्मचारियों के डीए में पिछले साल भी बढ़िया इजाफा हुआ था। जुलाई 2021 में सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। जिसके बाद 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के DA में सीधे 11 फीसदी का उछाल आया था यानी उनका महंगाई भत्ता सीधे 159.9% से बढ़कर 170.5% पहुंच गया था। इसके साथ ही CPSEs में 2007 वेतनमान वालों का DA भी बढ़ाया गया था।