-
Advertisement
Modi Government | Anurag Thakur | Himachal Govt |
Last Updated on October 21, 2023 by sintu kumar
मंडी। बरसात के कारण हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की स्थिति को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने हर संभव मदद करने का प्रयास किया है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। यह तंज केंद्रीय युवा सेवाएं व खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंडी में एक कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में हिमाचल प्रदेश की मौजूदा सरकार पर मारा।