-
Advertisement
बसंत पंचमी पर राशियों के अनुसार करें इन चीजों का दान, होगा ये फायदा
Last Updated on February 2, 2022 by sintu kumar
हर साल बसंत पंचमी (Basant panchami) का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। बसंत पंचमी मां सरस्वती को समर्पित होता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या और बृद्धि की देवी सरस्वती की भक्त खास रूप से पूजा और अर्चना करते हैं। इस साल बसंत पंचमी 5 फरवरी, 2022 शनिवार को मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें-बसंत पंचमी के दिन कर सकते हैं ये काम, पूजा में रखें इन बातों का खास ध्यान
बसंत पंचमी का पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। वसंत ऋतु को सभी छह ऋतुओं में
ऋतुराज के नाम से जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से अनंत फल मिलता है। यहां पढ़ें राशि को अनुसार बसंत पंचमी के दिन क्या करना चाहिए।
मेष (Aries)
मेष राशि के जातकों को इस दिन सरस्वती पूजा के कवच का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि हासिल होती है और काम में एकाग्रता आती है।
वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन सरस्वती माता को खुश करने के लिए मां शारदा को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए और सफेद फूल अर्पित करेंगे। ऐसा करने से ज्ञान में वृद्धि होती है।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को हरे रंग की कलम (पेन) अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से करियर और पढ़ाई में सफलता मिलती है।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता को खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। खासकर जो संगीत से जुड़े लोगों का ऐसा करना बहुत ही लाभाकरी होगा।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के जातकों को बसंत पंचमी पर गायत्री मंत्र का कम से कम 27 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से करियर और पढ़ाई दोनों की मनोकामना पूरी होती है।
ये भी पढ़ें-बसंत पंचमी पर 11 माह बाद खुल गए शक्तिपीठों के गर्भगृह, एसओपी का पालन करना जरूरी
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों बसंत पंचमी के दिन खास रूप से बच्चों को पढ़ाई की सामग्री भेंट करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी पढ़ाई की बाधा दूर होती है।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन किसी जरूरतमंद ब्राह्मण को सफेद वस्त्र दान देना चाहिए। ऐसा करने से उनकी वाणी की समस्या दूर होती है।
वृश्चिक (Scorpio)
तुला राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद उन्हें लाल रंग की कलम अर्पित करना होगा। ऐसा करने से याद्दाश्त संबंधी समस्या दूर होती है।
ये भी पढ़ें- बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र, जानिए वजह
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को सरस्वती पूजा के दिन माता सरस्वती को पीले रंग की मिठाई अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से निर्णय लेने की व्यक्ति की क्षमता बढ़ जाती है और उच्च शिक्षा की कामना पूरी होती है।
मकर (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन निर्धन व्यक्ति को सफेद रंग का अनाज दान करना चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि में विकास होता है।
कुंभ (Aquarius)
कुभ राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन गरीब बच्चों में पढ़ाई-लिखाई की चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उन पर और आप पर मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है।
मीन (Pisces)
मीन राशि के जातकों को बसंत पंचमी के दिन कन्याओं को पीले रंग के कपड़े दान देने चाहिए। ऐसा करने से करियर में आने वाली समस्या का समाधान होता है।