-
Advertisement
किन्नौर लैंडस्लाइड: 16 पहुंची मृतकों की संख्या, 14 लापता की तलाश को बुलाए खोजी कुत्ते
रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के निगुलसरी में हुए लैंडस्लाइड( landslide) के तीसरे दिन आज सुबह फिर से रेस्क्यू अभियान( Rescue operation) शुरु किया गया। इस दौरान 2 शव निकाले गए हैं। इसी के साथ अभी तक इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है और 14 लोग अभी भी लापता है। जो शव मलबे से निकाले जा रहे हैं उनको पहचान पाना कठिन हो रहा है। जो लोग इस हादसे में लापता है उनके परिजन घटनास्थल पर बैठे हुए है। मलबे में लापता लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए अभियान तेज हो गया है। आज तीसरे दिन शुक्रवार सुबह 4 बजे से इस सर्च अभियान को और अधिक गति देने के लिए प्रशासन ने हैवी मशीनें एलएनटी और शवों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हर तरफ हृदयविदारक माहौल है। मलबे में दबे लोगों को जिंदा होने की उम्मीद बहुत कम है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में बड़ा खतराः लैंडस्लाइड से चंद्रभागा नदी का बहाव रुका, 4 घर डूबे-फसल बर्बाद
हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस के कुछ टुकड़े और टायरों मिले हैं, लेकिन बस में सवार 14 लोग अभी भी लापता है। जो शव मिले हैं वो टिप्पर, कारों, सूमो और अन्य वाहनों सवार लोगों के हैं। बीते कल घटना स्थल पर पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। इसी दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया था और घायलों से मुलाकात की थी। वे मृतकों व लापता लोगों के परिजनों से भी मिले थे। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन ने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। होमगार्ड, आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हुए हैं। सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग-5 को बहाल कर दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

