-
Advertisement
दिल्ली बनाम हिमाचल पुलिसः हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद तीनों कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना हुई टीम
Delhi Police Vs Himachal Police:आखिरकार दिल्ली और शिमला की पुलिस टीमों के बीच टकराव खत्म हुआ 24 घंटे बाद गुरुवार अल सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाया गया है। एआई समित में शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में ये गिरफ्तारी हुई है। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद भी दिल्ली पुलिस टीम को लगभग पांच घंटे तक हिरासत में रखा गया। बुधवार देर रात शिमला के दीनदयाल उपाध्याय जोनल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के बाद तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के सदस्यों के साथ सुबह 1.30 बजे एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेटके घर ले जाया गया।उन्हें ट्रांजिट रिमांड मिल गई और वे फिर से अपनी यात्रा पर निकल पड़े।

दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
इससे पहले बुधवार को दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और जो अभी भी जारी है। शाम को चक्कर कोर्ट से यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को लेकर निकली दिल्ली पुलिस को शिमला पुलिस ने फिर से शोघी में रोक दि। । शिमला पुलिस अब सादे लिबास में दिल्ली पुलिस जवानों से पूछताछ कर रही है साथ ही दिल्ली पुलिस पर FIR कर दी है। इससे पहले जिला कोर्ट चक्कर में दोनों राज्यों की पुलिस के बीच लंबी बातचीत के बाद शिमला पुलिस ने तीनों यूथ कांग्रेस वर्करों को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। कोर्ट में शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को ग़लत बताया और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के ख़िलाफ़ अदालत में एप्लिकेशन दी गई। अदालत ने अधिकारी की एप्लिकेशन को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में स्वीकार किया। इस मामले में गुरुवार सुबह सुनवाई संभावित है। एप्लीकेशन में दिल्ली पुलिस के ख़िलाफ़ आरोपों को तय करने और किन अधिकारियों के ख़िलाफ़ मामला चलाना है, यह जानकारी देनी होगी। मगर जिला कोर्ट से लगभग 6-7 किलोमीटर दूर शोघी में दोबारा रोक दिया गया।
दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा अभी भी जारी है। चक्कर कोर्ट से यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को लेकर निकली दिल्ली पुलिस को पुलिस ने फिर से शोघी में रोक दिया है।@IYC @NIGAMBHANDARI1 @IYCHimachal @SukhuSukhvinder @himachalpolice @DelhiPolice pic.twitter.com/22pboJQPw2
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) February 25, 2026
सभी को चक्कर कोर्ट में पेश किया
आज सुबह दिल्ली पुलिस की टीम ने शिमला के रोहड़ू से तीन युकां कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करके दिल्ली ले जा रही थी। इसी बीच जब दिल्ली पुलिस जब वापस जा रही थी तो हिमाचल पुलिस ने सोलन के धर्मपुर में नाका लगाकर उन्हें रोक लिया। किया। इसके बाद गिरफ्तार किए तीनों कार्यकर्ताओं को भी छुड़ा लिया। हिमाचल पुलिस दिल्ली पुलिस के एक दर्जन से ज्यादा जवानों को अपने साथ शिमला लाई और सभी को चक्कर कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए 3 लोगों को लेने जाने मांग कर रही थी। वहीं शिमला पुलिस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बिना जानकारी इन लोगों को हिरासत में लिया।
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताया
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं पर दिल्ली में एआई समिट के दौरान शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने का आरोप है। हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अवैध बताया, क्योंकि प्रदेश पुलिस को तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं दी गई। दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में कीथी । सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। ये तीनों छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के मांदली में एक रेस्ट हाउस में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस रेस्ट हाउस से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि रेस्ट हाउस किसके नाम से बुक हुए थे।
संजू चौधरी
