-
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समाप्त: देव आदि ब्रह्मा मंडी शहर को दे गए सुरक्षा कवच, बांधी सुरक्षा कार
मंडी। 19 फरवरी से मंडी में आयोजित देवता मेला व अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव (International Shivratri Festival) का शनिवार को समापन हो गया, जिसमें करीब 198 देवी देवताओं ने शिरकत की। समापन के साथ ही सभी देवी देवता अब अगले पड़ाव की तरफ रवाना हो गएए जबकि पड्डल में व्यापारिक गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। महोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता बागवानी, जनजातीय व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने की और तीसरी व अंतिम जलेब में शिरकत की।
देव आदि ब्रह्मा ने बीमारियों व आसुरी शक्तियों से निजात दिलवाने का किया वादा
इससे पहले छोटी काशी मंडी (Mandi) में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को इलाका द्रंग के उत्तरशाल से मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाले प्राचीन देवता देव आदि ब्रह्मा (Dev Adi Brahma) ने मंडी शहर की परिक्रमा कर कार बांधी। इस दौरान मंडी शहर की सुरक्षा का वादा करते हुए उन्होंने शहर वासियों को सभी तरह की बीमारियों व आसुरी शक्तियों से निजात दिलवाने का वादा किया। बता दें कि यह एक पौराणिक और प्राचीन परंपरा है जो विरासत काल से चली आ रही है जिसका हर वर्ष परंपरा के साथ निर्वहन किया जाता है। सर्व देवता समिति प्रधान शिव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के समापन पर देव आदि ब्रह्मा जी मंडी शहर की परिक्रमा लगाते हैं और सुरक्षा कार बांधते हैं। यह कार्यक्रम मंडी शहर के ऐतिहासिक सिद्ध काली मंदिर से शुरू होकर ऐतिहासिक सेरी मंच पर समाप्त होता है। इस दौरान देवता के गोल पुजारी देवली आटा हवा में उछालते हैं। इसकी यह मान्यता है कि यह आटे की ही सुरक्षा दीवार देव आदि ब्रह्मा द्वारा मंडी शहर में लगाई जाती है।

बागवान ना हो परेशान, सरकार जरूर पूरी करेगी गारंटी
हिमाचल प्रदेश के बागवानों (Gardeners) को किसी भी प्रकार से अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकों कांग्रेस (Congress) के द्वारा दी गई गारंटी को पूरा करने का कार्य सरकार ने शुरू कर दिया है। बागवानों के हितों को सुरक्षित करने के लिए और फलों के रेट आदि तय करने को लेकर बागवानी विभाग ने प्रदेश के बागवानों से संवाद के कार्यक्रम भी शुरू कर दिए हैं, ताकि वर्तमान में उन्हें आ रही समस्या का पता लगा कर उसका समाधान किया जाए। यह बात हिमाचल प्रदेश सरकार में बागवानी, जनजातीय व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (Minister Jagat Singh Negi) ने मंडी में कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बागवानों को दी गई गारंटी को लेकर गंभीर है। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े:पहली बार निकली बाबा भूतनाथ की जलेब, नागा साधु भी रहे शामिल
उन्होंने बताया कि बागवानों की समस्या को हर हाल में हल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के बागवानों के हितों में जितने भी कानून हैं उन्हें सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि यहां के बागवानों को राहत मिल सके। इसके उपरांत उन्होंने राज माघव राय मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर देवताओं की अगुवाई में निकली शोभायात्रा में भाग लिया। शोभा यात्रा में प्रमुख देवी देवताओं व उनके देवलुओं ने भाग लिया। शोभा यात्रा डीसी आफिस से शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान तक निकाली गई।
