-
Advertisement
देवभूमि सवर्ण समाज संगठनः रूमित ठाकुर के चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ बिखर गए कार्यकर्ता
Last Updated on March 16, 2022 by saroj patrwal
शिमला। टूटीकंडी क्रॉसिंग पर प्रदर्शन कर रहे देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के अध्यक्ष रूमित ठाकुर (Rumit Thakur) ने देवभूमि पार्टी का एलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव (Election) लड़ेगी और सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। इस ऐलान के साथ ही रूमित को कार्यकर्ताओं के रोष का सामना करना पड़ा और कार्यकर्ता (Workers) सड़क पर बैठ गए। इस दौरान रूमित ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन इस ऐलान के बाद कार्यकर्ता बिखर गए और मौके पर अब कुछ ही प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः देवभूमि क्षत्रिय संगठन कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच आधी रात को झड़प, 5 जवान हुए घायल
रूमित ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन (Devbhoomi Savarna Samaj Sangathan) के अध्यक्ष रूमित ठाकुर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी है। रूमित ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। रूमित ठाकुर के इस बयान पर कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, राजनीति नहीं चलेगी। कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए हैं। रूमित कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
सीएम जयराम ठाकुर के होर्डिंग फाड़े
देवभूमि सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने टूटीकंडी क्रॉसिंग (Tutikandi Crossing) के पास लगे सीएम के होर्डिंग फाड़ दिए हैं। विधानसभा के पास पुलिस ने बेरिकेड लगा दिए हैं। टालैंड से आगे ओल्ड बस स्टैंड की ओर आने वाली बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर वाया कंडाघाट.जुंगा मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए उनका रूट बदला गया।
लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई करें आईजी
रूमित ठाकुर ने एलान किया कि हमारे कार्यकर्ताओं पर जिन्होंने लाठीचार्ज किया, उनके खिलाफ आईजी (IG) कार्रवाई करें। प्रदेशभर में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर नजरबंद किया गया है। गाड़ियों की चाबीयां निकाल ली गईं। रात भर महिलाओं और बुजुर्गों को सड़कों पर खड़ा रखा। जिन्होंने मनमानी की है उनके खिलाफ कार्रवाई का पुलिस के आलाअधिकारी आश्वासन दें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…