-
Advertisement
हिमाचल: जवालाजी देवी मंदिर में मां की शैया पर सो गया श्रद्धालु, वायरल हो रहा वीडियो
पंकज नरयाल, धर्मशाला। विश्वप्रसिद्ध मां जवालाजी देवी (Jawalaji Temple) में देश भर से श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं ओर अपनी मन्नत पूरी करते हैं। साल भर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन पिछले कुछ दिन पहले यहां पर माथा टेकने आये श्रद्धालु ने मंदिर के नियमों और कायदों को ताक पर रख दिया है। श्रद्धालु मां के शयन कक्ष में जा कर मां की शैया पर सो गया और दूसरे श्रद्धालु (Devotee) ने उसका वीडियो (Video)बना कर वारयल कर दिया। जिसके बाद काफी हल्ला भी हो रहा है। मंदिर परिसर में भारी सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं उसके बाबजूद भी इस तरह की हरकत होना कहीं ना कहीं आस्था से खिलवाड़ होता हुआ नजर आ रहा है
यह भी पढ़ें- हिमाचल: दिनदिहाड़े हुई चोरी की वारदात, मिठाई की दुकान से युवक ने चुराई सारी नकदी
मंदिर (Temple) में श्रद्धालुओं को रोकने और सही तरीके से मंदिर में मां जवाला के दर्शन करवाने के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं और उनकी तैनाती के बाद भी इस तरह की हरकत हो जाये तो सुरक्षा कर्मी और मंदिर प्रशासन पर सवाल उठना लाजमी है। वहीं, जब मंदिर में तैनात तहसीलदार से इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने अपना फोन ही नही उठाया
इस सारे मामले में जानकारी देते हुए डीसी कांगड़ा (DC Kangra) निपुण जिंदल ने बताया कि यह मामला मई महीने पहले का है और जो व्यक्ति शैया पर सोया था वो मानसिक तौर पर बीमार है, जिसके बारे में उसके परिजनों को भी सूचित किया गया। यह व्यक्ति खुंडिया का रहने वाला है। यह घटना कैसे हुई और किसकी गलती से हुई, इस बारे में मंदिर प्रशासन से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले में जिस किसी की कोताही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

