-
Advertisement
DGP का आदेश: Discipline में रहे पुलिसकर्मी, Social Media पर ना करें कोई कमेंट्स
शिमला। हिमाचल प्रदेश डीजीपी संजय कुंडू ने प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही अपने आदेश में कहा है कि अपनी मांगों से जुड़ी कोई भी बात वे ज्ञापन के जरिए सरकार के सामने रखें। वहीं, उन्होंने पुलिसकर्मियों को पुलिस हेडक्वाटर के जरिए भी अपनी मांग रखने को कहा है। साथ ही यह निर्देश भी दिया है कि कोई भी पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ना करें। वहीं, मेस में खाना खाने को लेकर लौटने की भी अपील की है और रूटीन पर लौटने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराब पीकर ड्यूटी करना छह पुलिस वालों को पड़ा महंगा, विभाग ने रोक दिया वेतन
सीएम ने भी जताई थी आपत्ति
बता दें कि जेसीसी की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद काफी लोग अपनी मांगों को लेकर सचिवालय का घेराव करने पहुंचे थे। वहीं, पुलिसकर्मी भी सीएम जयराम ठाकुर के निजी आवास ओक ओवर पहुंचे। इस मौके पर पुलिस कर्मियों ने कहा कि जो वित्तीय लाभ पुलिसकर्मियों को 8 साल के बाद दिया जाता है। जिसे पहले ही जारी कर देना चाहिए। मगर इन मांगों पर सीएम जयराम ठाकुर ने विचार करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी को विचार रखने का हक है, पुलिसकर्मी भी अपनी बात रखने आए थे। उन्होंने हुजूम बनाकर नहीं आना चाहिए था, वे अपना प्रतिनिधि भेजें। उनके परेशानियों पर बात की जाएगी।
सीटू ने किया समर्थन
वहीं, सीटू राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश के पुलिसकर्मियों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया है। राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार पर पुलिसकर्मियों के शोषण का आरोप लगाया है। राज्य कमेटी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वर्ष 2013 के बाद नियुक्त पुलिसकर्मियों को पहले की भांति 5910 रुपये के बजाए 10300 रुपये संशोधित वेतन लागू किया जाए व उनकी अन्य सभी मांगों को अविलंब पूर्ण किया जाए।
मेस का खाना छोड़ दिया था
बता दें कि हिमाचल में बीते रोज हुई जेसीसी की बैठक (JCC Meeting) के बाद मायूस पुलिस कर्मियों (police personnel) ने विरोध स्वरूप मैस का खाना छोड़ दिया। जिससे प्रदेश सरकार में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों के इस विरोध के चलते ही रविवार को सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने नाराज पुलिस कर्मचारियों को बैठक के लिए बुला लिया। यह उच्च स्तरीय बैठक शिमला में ओक ओवर में हुई। सीएम ने वित्त सचिव और अन्य अधिकारियों को के साथ बैठक की। इस दौरान डीजीपी संजय कुंडू और कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

