-
Advertisement
कोरोना के बीच पंजाब सीमा से सटे नाकों का निरीक्षण
बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना को लेकर लगाई गई पाबंदियों के बीच डीआईजी सेंट्रल रेंज मंडी मधुसूदन शर्मा (Madhusudan Sharma) ने आज हिमाचल के पंजाब की सीमा के साथ लगते 9 नाकों का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें :-घरों में लॉक हुए लोग-कोरोना Curfew के दूसरे दिन का Live हाल तस्वीरों में देखें

इसी कड़ी में पंजाब की सीमा (Punjab border) से सटे चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर लगे नाके गरामोड़ा में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने पुलिस जवानों को आ रही दिक्कतों बारे भी चर्चा की।

पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी मधुसूदन ने बताया कि कानून व्यवस्था (Law and order) बनाए रखने तथा बाहर से आ रहे लोगों को नाके पर किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो इसका पुलिस पूरा ध्यान रख रही है।

उन्होंने जनता से आग्रह किया कि सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की अनुपालना करके कोरोना की इस चेन को तोड़ने में लोग सहयोग दें ताकि मिलजुलकर कोरोना को हराया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

